गुमला: जरर्जटा बांस टार के पास ट्रैक्टर से स्कूटी सवार की टक्कर, मौके पर हुई मौत
Gumla, Gumla | Apr 10, 2026 सुरसांग थाना क्षेत्र के जर्जटा गांव निवासी शशि भूषण एक्का स्कूटी सवार की ट्रैक्टर के चपेट में आने से गुरुवार के शाम के करीब 6:30 बजे सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।शव को सदर अस्पताल में शुक्रवार को एसआई अरविंद कुमार ने पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया और मामले की छानबीन में जुट गए।मृतक की पत्नी अरसेन एक्का ने बताया एक बिना नंबर वाला ट्रैक्टर से धक्का लगा।