केशव महाविद्यालय अटरू में मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस :- अटरू 12 जनवरी- केशव महाविद्यालय अटरू में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति और अध्यात्म के युग स्तंभ स्वामी विवेकानंद की 163 वीं जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।