कटनी नगर: पन्ना: तेंदूपत्ता तोड़ने गए आदिवासी युवक पर भालू का हमला, मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र में घटना
जिले की सीम से सटे हुए पन्ना जिले के मोहन्द्रा परिक्षेत्र में ग्रामीणों के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए एक युवक पर वन्य प्राणी भालू ने हमला कर दिया इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है यह घटना आज शुक्रवार सुबह 8:00 बजे की बताई जा रही है घायल युवक को इलाज के लिए कटनी जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है।