सांगानेर: मोती डूंगरी गणेश मंदिर के नजदीक से एक्टिवा चोरी, चोरी की एक्टिवा से सिलेंडर चोरी की बदमाशी, CCTV में कैद हुई तस्वीरें
जयपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मोती डूंगरी गणेश मंदिर के पास से एक्टिवा चोरी मामला सामने आया है। वही प्रताप नगर इलाके में चोरी की एक्टिवा पर 3 लोग सिलेंडर चोरी कर ले जाते दिखे है, जिसका एक CCTV वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित ने गांधीनगर थाने में एक्टिवा चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस मंदिर परिसर के आसपास में लगे सैकड़ो CCTV फुटेज खंगाल रही है।