सैदपुर: 10वीं मोहर्रम पर सैदपुर में घुमाए गए ताजिये, 'या हुसैन' की सदाओं के साथ बारिश में भी होती रही सीनाजनी
दसवीं मोहर्रम (यौमे आशूरा) पर नगर में शुक्रवार को ताजिया जुलूस पूरे धार्मिक श्रद्धा, अकीदत और परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निकाला गया। रौजाद्वार से शुरू हुआ जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए इमामबाड़ा कर्बला पहुंचा, जहां सभी ताजियों को परंपरा के अनुसार देररात करीब 1 बजे सुपुर्द-ए-खाक यानी ठंडा किया गया।