हरिहरगंज: हरिहरगंज दुर्गा मंदिर परिसर में नवरात्र पर रासलीला कार्यक्रम का जानू चौधरी ने किया उद्घाटन
हरिहरगंज मेन बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की रात सप्तमी को नवरात्र के अवसर पर आयोजित रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन हरिहरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सह समाजसेवी विनोद चौधरी उर्फ जानू चौधरी दीप प्रज्वलित कर किया।उद्घाटन के बाद रासलीला कार्यक्रम देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।धार्मिक आयोजन से मंदिरपरिसर का माहौल भक्तिमय हुआ।