नकुड: कलसी के पास बरसाती नाले को मिट्टी से समतल किए जाने के विरोध में दर्जनों किसानों ने किया हंगामा
कलसी गांव के पास बरसाती नाले को मिट्टी डालकर समतल किए जाने से नाराज ग्राम बाल्लू के दर्जनों किसान मौके पर पहुंच गए और जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। किसानों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपित किसान को हिरासत में लेकर थाने भिजवा दिया