लखीमपुर: संकटा देवी चौकी मंदिर मार्ग पर अतिक्रमण से लगा लंबा जाम, सहायक पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी फंसी, वीडियो हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत संकटा देवी चौकी मंदिर से आगे अतिक्रमण के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया। जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि सहायक पुलिस अधीक्षक की गाड़ी भी वाहनों की कतार में फंस गई।सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सड़क पर उतरकर या व्यवस्था सुचारु करने में जुट गए। जिसका किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर आज गुरुवार को सोशल मीडिया पर किया वायरल।