वीरवार को मिली जानकारी के मुताबिक पालमपुर के बस अड्डा परिसर में मुख्य सड़क मार्ग पर करीब 1 महीने से पानी का रिसाव हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रिसाव निरंतर बहता रहता है जो की मुसीबत का कारण बना हुआ है। पानी के हिसाब के कारण एचआरटीसी परिसर से आने जाने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों के लिए काफी दिक्कत हो रही है।