इंदौर: जल जीवन मिशन की कलेक्टर कार्यालय बैठक में कलेक्टर का अल्टीमेटम, 22 गांवों में योजना का काम पूरा नहीं होने पर लगाई फटकार
Indore, Indore | Feb 11, 2025 कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत की अहम बैठक मंगलवार 2 बजे आयोजित की गई,इस बैठक में जिले में जल जीवन मिशन के तहत किये जा रहे कामों की समीक्षा की गई,बैठक में सीईओ जिला पंचायत के साथ सभी एसडीएम,सीओ जनपद,पीचई के अधिकारी और पंचायत का अमला मौजूद रहा,कलेक्टर आशीष सिंह ने सभी अधिकारियों से योजना को लेकर किये जा रहे काम की जानकारी ली।