सांगानेर: जयपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के नेतृत्व में रेशू गुप्ता को न्याय व आर्थिक सहायता की मांग को लेकर CM का फूंका पूतला
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा जयपुर में मोमोज बेचने वाली एक लड़की रेशू गुप्ता पर गर्म पानी फेंकने के मामले में न्याय और आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और कांग्रेस की ओर से कलेक्ट्री सर्किल पर भजनलाल सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सीएम भजनलाल शर्मा का पुतला फूंककर विरोध किया