आंवला: आंवला में मुहर्रम के ताजिए का जुलूस निकला, 'या हुसैन' की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने पेश की खराज-ए-अकीदत
Aonla, Bareilly | Jun 26, 2026 आंवला कस्बे में मुहर्रम की दसवीं तारीख पर शुक्रवार दोपहर साढे चार बजे पारंपरिक ढंग से ताजिए का जुलूस निकाला गया। इस दौरान 'या हुसैन' और 'या अब्बास' की सदाएं गूंजती रहीं। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने जुलूस में शामिल होकर शहीदाने-करबला, हजरत इमाम हुसैन और उनके साथियों को खराज-ए-अकीदत पेश की।