बयाना: बयाना के कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान
बयाना के लाल दरवाजा मार्केट स्थित एक बंद कबाड़ गोदाम में बुधवार शाम भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। संकरी जगह और गोदाम के बंद होने से राहत कार्य में दिक्कत आई।