चायल: लोही-घूरी गांव में चार दिन से अंधेरे में 2200 की आबादी, बिजली गुल होने पर रात में सड़क पर उतरे ग्रामीण #jansamasya
नेवादा ब्लॉक के लोही-घूरी गांव में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार रात 10 बजे ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने फ्यूज नहीं बदलने, अवैध वसूली और शिकायत के बावजूद सुनवाई न होने का आरोप लगाया। अवर अभियंता से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।