नामकुम: खेलगांव में आयोजित मुखिया सम्मेलन और प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह में शामिल हुए सीएम
Namkum, Ranchi | Apr 24, 2026 खेलगांव में आयोजित मुखिया सम्मेलन और प्रोत्साहन राशि वितरण समारोह में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे सीएम हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है।