हरिहरगंज: भगत तेंदुआ मोहल्ला में लगा 63 केवीए ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने अफवाह फैलाने वालों पर जताई नाराज़गी
हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 स्थित भगत तेंदुआ मोहल्ला में जले हुए विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया 63 केवीए ट्रांसफार्मर बीते दिन स्थापित कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा नगर पंचायत प्रतिनिधियों की पहल पर लगाए गए इस ट्रांसफार्मर से क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट से राहत मिली है।