सैदपुर: गंगा दशहरा पर एकल अभियान कार्यकर्ताओं ने सिद्धेश्वर घाट पर नदी पूजन कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सैदपुर नगर स्थित सिद्धेश्वर घाट पर एकल अभियान, सैदपुर अंचल के गतिविधि विभाग ने गंगा पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरण शिक्षा के क्रम में दशहरा के अवसर पर आयोजित हुआ। संच व्यास ने विधि-विधान के साथ गंगा पूजन कराया। इस दौरान लोगों ने गंगा की अविरलता बनाए रखने, जल-प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।