जांजगीर: गढ़ोला गांव के सुने घर में हुई चोरी, अज्ञात चोरों के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में दर्ज हुआ मामला
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ोला गांव के सुने घर में चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(1) और 331(4) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता सुकुन्याय सिंह बाई ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह घर के दरवाजे में ताला लगाकर गांव गई।