वारासिवनी: नहर किनारे नई पाइपलाइन से दर्जनों परिवारों को मिलेगा नल कनेक्शन
पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल के निर्देश पर ग्राम पंचायत कायदी में पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया। नहर के बाजू से नई पाइपलाइन बिछाकर दर्जनों परिवारों तक नल कनेक्शन पहुंचाने के निर्देश पीएचई विभाग को दिए गए। ग्रामीणों की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र की महिलाओं में खुशी का माहौल है।