गोला प्रखंड में सोमवार को किसानों की सुविधा के लिए पांच धान अधिप्राप्ति केंद्रों का शुभारंभ किया गया। गोला पैक्स में पार्षद जलेश्वर महतो ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया। चोकाद में प्रमुख गीता देवी, हुप्पू में विधायक प्रतिनिधि अमित महतो ने उद्घाटन किया।