चूरू: खारिया गांव में पुलिस टीम को धमकियां देने पर व्यक्ति को पड़ा महंगा, पुलिस ने हंगामा करने पर किया गिरफ्तार
Churu, Churu | Sep 9, 2025 चूरू के खारिया गांव में पुलिस जांच के दौरान सदर थाना पुलिस की टीम को धमकियां देकर हंगामा करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। पुलिस टीम को देखकर आरोपी इस कदर भड़क उठा कि पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के हैड कांस्टेबल संजय कमांडो ने मंगलवार सुबह बताया कि सदर थाना पुलिस एक परिवाद जांच के लिए खारिया गांव गई थी।