पनागर: मझगंवा में 'जंगलराज': दबंगों ने घर ढहाया, पेड़ काटे, ज़मीन पर कब्ज़ा किया, किसान को जान का खतरा
आधारताल निवासी प्रदीप शुक्ला ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। प्रदीप का आरोप है कि पनागर तहसील स्थित उनकी करीब डेढ़ एकड़ पुश्तैनी कृषि भूमि पर भू-माफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। उन्होंने बताया कि यह जमीन 2006 में उनके पिता द्वारा कल्लू रजक से खरीदी गई थी, जिस पर वे वर्षों से खेती कर रहे थे। लेकिन रिंग रोड निर्माण के दौरान कुछ जमीन जाने के बाद,