औबेदुल्लागंज विकासखण्ड के ग्राम सेमरीकलां में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों द्वारा शेडनेट हाउस में की जा रही सब्जी खेती का निरीक्षण किया। महिलाओं से उत्पादन, आय और विपणन पर चर्चा कर प्रयासों की सराहना की। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।