रहटगांव: रहटगांव सहित जिले में अवैध मदिरा विक्रय व संग्रहण के विरुद्ध 8 मामले दर्ज
आज 17 अप्रैल शाम 6 बजे जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने ने बताया कि इस दौरान आबकारी विभाग के दल ने जिले के टंकी मोहल्ला हरदा, रन्हाईकला, गोंदागांव, छीपानेर, करताना के साथ-साथ रहटगांव व अन्य क्षेत्रों में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 31 पाव देशी शराब, 23 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब एवं 380 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कि।