पथरिया: मारा तिगड़डा के पास सड़क हादसे में एक की मौत, घायलों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया
Patharia, Damoh | Apr 23, 2026 पथरिया दमोह-पथरिया मार्ग पर लड़ई तिगड़ा मारा के पास बुधवार रात करीब 11 बजे सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू कराया। 108 एम्बुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।