जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास की सख्ती: खाद-बीज में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश
कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन और सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयसीमा में निराकरण करने पर विशेष जोर दिया।