सिवनी मालवा: सिविल अस्पताल में दवा-डॉक्टरों की कमी, नगर कांग्रेस ने नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
सिवनी मालवा के सिविल अस्पताल में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार वीएस सलामे को सौंपा। ज्ञापन में अस्पताल में दवाइयों की कमी, एक्स-रे फिल्म की अनुपलब्धता और डॉक्टरों के रिक्त पदों पर गंभीर चिंता जताई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओ