कांके: रांची सहित आसपास के इलाके में तेज हवा के साथ हुई झमाझम बारिश
Kanke, Ranchi | May 14, 2026 रांची सहित आसपास के इलाके में बुधवार देर रात करीब 11 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश होते ही रांची का तापमान नीचे आ गया और लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार 17 मई तक मौसम में बदलाव बने रहने की संभावना है। बता दें कि पिछले एक सप्ताह से रांची समेत आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हल्की बारिश लगातार देखने को मिल रहा है।