हज़ारीबाग: सलैया जंगल में अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सोमवार को सलैया जंगल में सड़क किनारे अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना पर बरकट्ठा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोग हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस ने मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।