बरेली: बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला चौकी के पास तेज रफ्तार स्कूटी पेड़ से टकराई युवक की हुई मौत
बहेड़ी थाना क्षेत्र के नारायण नगला चौकी के पास तेज रफ्तार स्कूटी का कहर देखने को मिला है। जहां तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे स्कूटी सवारी युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।