बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शाहाबाद में रंगदारी न देने पर दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के शाहबाद में रंगदारी न देने पर दबंगों ने एक व्यक्ति को जमकर बेरहमी से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। रईस मियां पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद निवासी शाहाबाद थाना प्रेम नगर के रहने वाले ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।