पटना ग्रामीण: पटना में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा, मर्दों को साड़ी पहनाकर नचवाना लालू प्रसाद यादव की पुरानी आदत है
लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर लौंडा नाच को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे बिहार सरकार के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि लालू प्रसाद यादव की यह पुरानी आदत है कि वह मर्दों को साड़ी पहनाकर नचवाते हैं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की यह पुरानी कार्यशाली है और कार्यशैली कभी भी उनकी नहीं बदलेगी।