धनघटा: लहुरे गांव में करंट की चपेट में आने से तीन लोग घायल, निजी अस्पताल में इलाज जारी
संतकबीरनगर। जनपद के धनघटा थाना क्षेत्र के लहुरे गांव में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा हो गया, जहां घर में करंट उतरने से एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9:00 बजे की बताई जा रही है। घायलों की पहचान अवनीश गौड़, जीवन गौड़ और रूपम गौड़ (पुत्र हरिशचंद्र) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तु