छतरपुर: गड़ईया घाटी में बोलेरो और बाइक की टक्कर, दो युवकों की मौत
छतरपुर-जपला मुख्य मार्ग पर खेंद्रा गांव स्थित गड़ईया घाटी में बुधवार सुबह बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना में बोलेरो संख्या जेएच 03 एच 1739 तथा बिना नम्बर की होंडा साइन बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, सदर थाना मेदिनीनगर के सुआ निवासी मनोहर बैगा के 22 वर्षीय पुत्र किशन परहिया तथा गढ़