मंझिआंव: सोन नदी उफान पर, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
रिहंद डैम से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी पूरे उफान पर है। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से सोन तटीय और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। जानकारी के अनुसार सोन नदी के जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रिहंद डैम समेत अन्य जलाशयों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। इसके चलते सोन नदी में पानी की आवक बढ़ गई है। संभावित