मड़िहान: राजगढ़ में निर्माणाधीन पुलिया में अधेड़ का शव मिला, पास से दवाइयां, गमछा और ₹200 बरामद, पहचान में जुटी पुलिस
राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा रेलवे स्टेशन के पास सोमवार की सुबह लगभग 8:00 निर्माणाधीन पुलिया में शव मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर जांच शुरू कर दी मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष व सफेद रंग का शर्ट पहना हुआ है शव के पास से एक गमछा चप्पल और पानी की बोतल बरामद हुई है पहचान पत्र न मिलने से पहचान नहीं हो सका