हाजीपुर: वैशाली DM के निर्देश पर हाजीपुर में मानसून से पहले नाला सफाई तेज, जल जमाव से राहत की तैयारी
वैशाली DPRO ने प्रेस रिलीज जारी करके मंगलवार को रात लगभग 8:00 बजे बताया जिला पदाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में नगर परिषद हाजीपुर द्वारा मानसून पूर्व शहर को जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने हेतु व्यापक स्तर पर नाला उड़ाही अभियान चलाया जा रहा है।