वारासिवनी: तेज आंधी-तूफान का कहर: वारासिवनी में गिरे पेड़ और बिजली के खंभे, घंटों बिजली आपूर्ति ठप
शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हो गया। कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल गिरने से 3 से 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। चौपाटी क्षेत्र में फुटकर व्यापारियों को नुकसान हुआ, वहीं गांधी चौक में सभा मंच का हिस्सा गिरने से कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। विद्युत विभाग और नगर पालिका ने तत्काल सुधार कार्य शुरू कर स्थिति