जगदलपुर: ग्राम पंचायत चमिया में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन, हितग्राहियों को मिला आवास, ऋण और स्वास्थ्य लाभ
*जगदलपुर, 13 मई 2026/* राज्य शासन की मंशानुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता लाने के संकल्प के साथ बस्तर जिले की *ग्राम पंचायत चमिया* में 'सुशासन तिहार 2026' का आयोजन किया गया। *"गाँव-गाँव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार"* के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का न केवल पंजीकरण हुआ, बल