बांसवाड़ा: कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने आरएसएस पर हमला किया, महिला आरक्षण और पेपर लीक पर निशाना साधा
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह शुक्रवार दोपहर में बांसवाड़ा दौरे पर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिला आरक्षण, पेपर लीक, कृषि विभाग में कथित भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य सेवाओं और आरएसएस की कार्यप्रणाली सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।