बरेली: बरेली में लाउडस्पीकरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 324 उतरवाए और 1,642 की आवाज कराई कम
बरेली में ध्वनि प्रदूषण पर लगाम कसने के लिए पुलिस का बड़ा अभियान सामने आया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 4 अप्रैल से 27 जून तक हर शनिवार सुबह 5 से 7 बजे विशेष लाउडस्पीकर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जिलेभर में 8,220 स्थानों पर लाउडस्पीकरों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर 324 लाउडस्पीकर उतरवाए गए, जबकि 1,642 लाउडस्पीकरों की आवाज निर्धारि