कोंच: कोंच में नए बीडीओ चंदन कुमार ने संभला पदभार, जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत
Konch, Gaya | Jul 14, 2026 मंगलवार सुबह कोंच प्रखंड में नव पदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार ने योगदान दिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया और लंबित योजनाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष शिव कुमार चौहान, परसावां पंचायत के मुखिया दिलीप कुमार एवं जदयू प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र दांगी ने उन्हें पुष्प गुच्छ और अंग वस्त्र दी।