प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत किस्त प्रदान करने के बाद भी जिले के जिन 1304 हितग्राहियों ने अभी तक आवास निर्माण नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 5 मार्च तक इन सभी हितग्राहियों का पुर्नसत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।