आगरा: शहीद नगर स्थित मार्केट के बेसमेंट में लगी आग, स्थानीय लोगों ने फायर विभाग के सहयोग से पाया काबू
थाना सदर बाजार के शहीद नगर स्थित मार्केट के बेसमेंट में आग लग गई, जानकारी के अनुसार एक बैटरी स्कूटी में शॉर्ट सर्किट हुआ जिससे आग लग गई, स्कूटी के पास खड़ी 2 से 3 बाइक भी जल कर राख हो गई, बेसमेंट के ऊपर रह रहे परिवार की भी जान आफत में आ गई, स्थानीय लोगों ने सीढ़ी लगाकर परिवार को बाहर निकाला गया, हालांकि स्थानीय लोगों एवं फायर विभाग ने आग पर काबू पाया लिया।