एसीपी सैंया सुकन्या शर्मा ने थाना प्रभारी मोहित शर्मा के साथ शुक्रवार को कस्बे में पैदल गश्त कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसीपी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिये