मऊरानीपुर: लहचूरा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवक का हथियार लहराते वीडियो वायरल, पत्रकारों को दी खुली चुनौती
लहचूरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरुआ माफ का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक कथित तौर पर हथियार के साथ नजर आ रहा है और पत्रकारों को चुनौती देते हुए 9 एमएम की गोली का जिक्र करता सुनाई दे रहा है। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि युवक पहले भी हथियार से जुड़े मामले में पुलिस कार्रवाई का सामना कर चुका है। हालांक