पटना ग्रामीण: आंधी में फंसी वंदे भारत एक्सप्रेस, पटना साहिब में दो घंटे तक रुकी रही
पटना में शुक्रवार सुबह आई तेज आंधी और बारिश का असर रेल परिचालन पर भी पड़ा। पटना से हावड़ा जाने वाली 22348 वंदे भारत एक्सप्रेस तकनीकी खराबी के कारण पटना साहिब स्टेशन पर दो घंटे तक खड़ी रही। बताया गया कि गुलजारबाग के पास तेज हवा में उड़कर एक फ्लैक्स और कपड़ा ट्रेन के पेंटोग्राफ व बिजली लाइन में फंस गया,जिससे ट्रेन में खराबी आ गई। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हु