तिन्सी गांव मे दबंगों द्वारा एक 55 वर्षीय महिला से मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार तिन्सी निवासी 55 वर्षीय महिला हरबो बाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि सोमवार को रात लगभग 9 बजे गांव के ही करन और छोटू आदिवासी ने उसके साथ मारपीट की है, महिला की शिकायत पर मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।