जंग प्रीमियर लीग में पांवटा विधानसभा क्षेत्र की 53 टीमें ले रही हिस्सा
पांवटा साहिब। जंग प्रीमियर लीग में पांवटा विधानसभा क्षेत्र की 53 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में एडीसी एकता कापटा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एसडीएम पांवटा द्विज गोयल, पूर्व विधायक किरणेश जंग भी मौजूद ।
अरिकेश जंग एवं आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना है। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।
Paonta Sahib, Sirmaur | Oct 7, 2026