➡️ अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने समस्त एसडीएम, पुलिस एवं आबकारी विभाग ने किया संयुक्त निरीक्षण
सागर 13 नवंबर 2026
कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश एवं गत दिवस आयोजित बैठक में दिए गए निर्देशों के परिपालन में जिले के समस्त विकासखंडों में एसडीएम, पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त दल द्वारा निरीक्षण किया गया।
संयुक्त दल ने सागर शहर के सुभाषनगर, काकागंज, कनेरादेव सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान शराब दुकानों, शराब दुकानों के ठेका परिसरों एवं अवैध शराब की गतिविधियों में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों के घरों का निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्रों का जायजा लेकर अवैध शराब की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।
इसी क्रम में एसडीएम रहली के नेतृत्व में भी संयुक्त दल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया गया। साथ ही अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार की कार्रवाई की गई। कलेक्टर ने निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अवैध शराब की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#jansamparkMP #sagar.
Sagar, Madhya Pradesh | Nov 13, 2026